चन्द्रयान
चन्द्रयान
महा ज्ञान चंद्रयान, इसरो का अभियान,
भारत की यह शान, देश भारत महान।
भारत से चला यान, लक्ष्य चंद्र लिया ठान,
वायु वेग करे गान, अब जीतेगा विज्ञान।
वायुमंडल को छोड़ा, लगे अंतरिक्षी घोड़ा,
दिखे नहीं कभी कोड़ा, बढ़ रहा चंद्रयान।
बिना बाधा बढ़ा यान, लक्ष्य रखे नित ध्यान,
हम सब आशावान, साध लेगा लक्ष्य यान॥१॥
सिद्ध होगा महायज्ञ, साध रहे महाविज्ञ,
हर जन होगा भिज्ञ, भारत का होगा मान।
बारीकी को जान लेंगे, ज्ञान फिर बाँट लेंगे,
नित्य आगे ही बढ़ेंगे, मिशन है महा शान।
चुनौती है अति बड़ी, परीक्षा है यह कड़ी,
सिद्ध होगी शुभ घड़ी, उतरेगा चंद्रयान।
विश्व गुरु बने देश, मिसाल भी होगी पेश,
सुंदर हो परिवेश, हर मुख हो मुस्कान॥२॥