चौपाई
चौपाई
चौपाई ***** गणपति ****** प्रथम पूज्य हैं गणपति देवा। श्रद्धा भाव से करिए सेवा।। शुभ फल दायक देव गणेशा। मिले कृपा कुछ रहे न शेषा।। ******* -शिव जी ******* श्रद्धा से शिव सुमिरन करिए। भक्ति भाव नित पूजन करिए।। संकट भोलेनाथ हरेंगे। हर दुविधा से मुक्त करेंगे।। शिव शंकर हैं औघड़ दानी। महिमा उनकी किसने जानी।। ****** चौपाई - बजरंगबली ****** विनय हमारी हनुमत सुनिए। कष्ट मुक्त जन-जन को करिए।। आप हमें नादान समझिए। राम कृपा का साधन बनिए।। ******** चौपाई - शनिदेव ******** शनीदेव जी किरपा कीजै। भक्तों के सब दुख हर लीजै।। भक्त आपके डरे हुए हैं। रोग शोक से घिरे हुए हैं।। ******* सकल मनोरथ पूरण सारे। शीश झुके जब प्रभु के द्वारे।। मातु पिता अरु गुरु के चरना। मस्तक सदा झुकाए रखना।। सुधीर श्रीवास्तव
