STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Abstract

4  

Sudhir Srivastava

Abstract

बीत गया यह वर्ष

बीत गया यह वर्ष

1 min
297

आखिर तमाम आशंकाओं

दुविधाओं के बीच

यह वर्ष भी बीत गया,

कोरोना का खौफ ढंग से

मिटा भी नहीं कि

ओमिक्रान के दहशत का 

उपहार देता ही गया।


बहुत सी खट्टी मीठी यादें ही नहीं

कुछ बहुत अच्छी तो कुछ

बहुत तीखी, कलेजा चीरती

खौफनाक और हिला देने वाली

घटनाएं, दुर्घटनाओं को

स्मृति शेष भी बना गया।


यह सही है कि यह वर्ष भी

आखिर बीत ही गया,

पर जाते जाते भी

सीडीएस विपिन रावत को पत्नी संग

बारह अन्य जाँबाजों को भी लील गया

हम सबके कलेजे को चीर गया।


फिर भी चलो आखिरकार

यह वर्ष भी बीत गया

अब तो इतिहास हो गया।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract