STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Abstract

4  

Sudhir Srivastava

Abstract

भावनाएं बारिश की

भावनाएं बारिश की

1 min
136

ये भी अजीब सी पहेली है

कि बारिश की भावनाओं को तो

पढ़ लेना बहुत मुश्किल नहीं

समझ में भी आ जाता है

पढ़कर समझ में भी आता है।


परंतु भावनाओं की बारिश

कब, कहाँ कैसे और

कितनी हो जाय ,

कोई अनुमान ही नहीं।


हमारी ही भावनाएं

कब, कहाँ, कैसे और कितनी

कम या ज्यादा बरस जायेंगी

हमें खुद ही अहसास तक नहीं।


भावनाओं की बारिश के

रंग ढ़ग भी निराले हैं,

अपने, पराये हों या दोस्त दुश्मन

जाने पहचाने हों या अंजाने, अनदेखे

जल, जंगल, जमीन, प्रकृति,

पहाड़, पठार या रेगिस्तान

धरती, आकाश या हो ब्रहांड


पेड़ पौधे, पशु पक्षी, कीट पतंगे,

झील, झरने, तालाब, नदी नाले

या फैला हुआ विशाल समुद्र,

सबकी अपनी अपनी भावनाएं हैं

और सबके भावनाओं की

होती है बारिश भी।


इंसानी भावनाएं होती सबसे जुदा,

इन्हें और इनकी भावनाओं को

न पढ़ सका इंसान तो क्या

शायद खुदा भी।

भावनाएं और उसकी बारिश की

लीला है ही बड़ी अजीब सी।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract