STORYMIRROR

Atyab Mohammad

Inspirational

4  

Atyab Mohammad

Inspirational

भारत एक नया बनाना है ।

भारत एक नया बनाना है ।

1 min
246

छूना हैं आसमानों को ,

पर्वत पर चढ़ जाना है।


लांघना है सीमाओं को,

अब हद से गुज़र जाना है।


छोटे छोटे हादसों को भुलाकर,

कुछ बड़ा अब कर दिखाना है।


भारत एक नया बनाना है।

भारत एक नया बनाना है।।।


भारत तेरे इतिहास को,

और सुंदर बनाना है।


भारत तेरे महापुरुषों के,

सपनों को सच अब कर दिखाना है।


इन गली मोहल्लों से इन पतली पतली गलियों से,

गांधी ,कलाम, नेहरू, सुभाष और रविंद्र बनाना है।


भारत तेरी रक्षा में रात दिन लग जाना है,

तेरी सीमा से दुश्मन को कोसो मील भागना है।


भारत एक नया बनाना है।।

भारत एक नया बनाना है।।


भारत तेरी मिट्टी का कर्ज हमें चुकाना है,

भारत तेरी सेवा में दिन रात हमें लग जाना है।।


तोड़नी है जंजीरे ,

आज़ाद हमें हो जाना है।


भारत तुझे शिखर तक ले जाना है,

विश्व पटल पर हमें लोहा तेरा मनवाना है।


भारत एक नया बनाना है।

भारत एक नया बनाना है।।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational