STORYMIRROR

Mukesh Kumar Modi

Inspirational

4  

Mukesh Kumar Modi

Inspirational

भाग्य का निर्माता

भाग्य का निर्माता

1 min
297

श्रेष्ठ कर्मों कलम से जो भाग्य की रेखा खींचता

सुख वही पाता जो हर सम्बन्ध प्यार से सींचता


अपनी कर्मेन्द्रियों पर जिसने रखा हो नियन्त्रण

केवल वही करता अपने श्रेष्ठ चरित्र का चित्रण


लगाकर अपनी शक्ति जो खुद को पूरा बदलता

श्रेष्ठ भाग्य का सूरज उसके जीवन में निकलता


मन वचन और कर्म पर जो रखता है पूरा संयम

वही रख पाता जग में दैवी मर्यादाओं को कायम


उसके पुरुषार्थ के पथ पर कोई विघ्न नहीं आता

स्वयं को वही बनाता है अपने भाग्य का निर्माता।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational