STORYMIRROR

VIPIN KUMAR TYAGI

Inspirational

4  

VIPIN KUMAR TYAGI

Inspirational

भाग्य भरोसे

भाग्य भरोसे

1 min
307

भाग्य हमारे लिए क्या क्या कर सकता,

यह हम हमेशा सोचते, भाग्य हमें क्या क्या दे सकता,

यह हम हमेशा सोचते,

भाग्य भरोसे हम अपना पूरा जीवन बिताते,

भाग्य भरोसे हम अपने जीवन में अनेक सपने देखते,

जब किसी को कुछ बड़ा फायदा मिलता

तो हम कहते कि भाग्य भरोसे उसे ऐसा मिला,

जब किसी की नियुक्ति किसी बड़े पद पर होती

तो हम कहते कि उसका भाग्य कितना अच्छा,


जब किसी को कोई बड़ा इनाम मिलता

तो हम कहते कि उसका भाग्य कितना अच्छा,

जब किसी को कोई चीज अप्रत्याशित मिलती

तो हम कहते कि उसका भाग्य कितना अच्छा,

जब किसी को सुंदर व अच्छी पत्नी या

पत्नी को अच्छा पति मिलता

तो हम कहते कि उसका भाग्य कितना अच्छा,

जब किसी के बच्चे का प्रवेश या नियुक्ति

अच्छी जगह मिलती तो

हम कहते कि उसका भाग्य कितना अच्छा,


जब किसी के साथ कोई दुर्घटना होती तो

हम कहते कि उसका भाग्य कितना बुरा,

जब किसी के साथ कोई ग़लत कार्य होता

तो हम कहते कि उसका भाग्य कितना बुरा,

लेकिन हम हमेशा यह भूल जाते कि

दुनिया भाग्य भरोसे नहीं कर्म से चलती,

हम यह भी भूल जाते कि कर्म से हम भाग्य भी बदल सकते,


भाग्य हमारे लिए क्या क्या कर सकता,

यह हम हमेशा सोचते, भाग्य हमें क्या क्या दे सकता ,

यह हम हमेशा सोचते,



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational