STORYMIRROR

Shivmangal Pandya

Inspirational

3  

Shivmangal Pandya

Inspirational

बेटियाँ होती है वरदान

बेटियाँ होती है वरदान

1 min
338

बेटियाँ होती है वरदान, बेटियाँ होती है वरदान

माँ की होती है ये जान, पिता की होती है अभिमान

भाई की सच्ची ये सखा, सबके चेहरे की मुस्कान

बनकर ये देखो चट्टान, सहे सब बाधाएँ व्यवधान

इनका आदर करने से, खुश होते है भगवान

बेटियाँ होती है वरदान, बेटियाँ होती है वरदान


माँ के रसोई की साथी, भाई के शोर में हिस्सेदार

घर की चहल पहल इनसे, ये दादा दादी की दुलार

बोझ ना समझो इनको कोई, ये है ईश्वर का उपहार

कितने ही रचे है जग में, देखो इन्होंने कीर्तिमान

बेटियाँ होती है वरदान, बेटियाँ होती है वरदान


बेटियाँ है तो होगा कल, बनाये इनको हम संबल

आओ इनको खूब पढ़ाये, देखो कही ना ये रुक पाये

इनकी अपेक्षाओं को समझे, इनके हौसलों को बढ़ाये

इनके गुणवती होने से, बनते दो दो कुल महान

बेटियाँ होती है वरदान, बेटियाँ होती है वरदान



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational