STORYMIRROR

Akhil Bardhan

Abstract

4  

Akhil Bardhan

Abstract

बदलते रिश्ते

बदलते रिश्ते

1 min
156

रोज बदलते हैं रिश्ते दिल के

रोज़ यहा एहसास बदल जाते हैं


बदलते मौसम की तरह आज कल

लोगों के ख़यालात बदल जाते हैं


अजनबी हो जाते हैं पल भर में

जन्मों के साथी

लम्हों में यहा अपनों के

जज़्बात बदल जाते हैं


ढल जाए शाम तो

साया भी साथ नहीं देता

चमके जो क़िस्मत का सितारा

तो ग़ैरों के भी अन्दाज़ बदल जाते हैं


मंज़िल पर पहुँच कर

ये मालूम होता है

मुश्किल राहों पर ना जाने कितने

हमराज़ बदल जाते हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract