बौनी उड़ान 😎
बौनी उड़ान 😎
उड़ान तो उड़ान है
छोटी हो या बड़ी
बौनी हो या लम्बी
उड़ने का हुनर तो
सबको आता है
पर हौसला कहाँ
सब में होता है
कुछ ऊंची छलांग
लगा जाते है
कुछ बौनी उड़ान में ही
घबरा जाते है
पर जो उड़ने का
हौसला रखते है
अपने सपनों में रंग
वही भरते है
