बैसाखी
बैसाखी
बैसाखी-बैसाखी आई,
जहाँ जमी पे ख़ुशियाँ लाई
बैसाखी आई बैसाखी आई !!
पंजाब की शान ख़ास,
पंजाबियत भारत की पहचान
अभिमान बैसाखी लाई ,
बैसाखी आई, बैसाखी आई !!
रंग बिरंगे पगड़ी पटको में नौजवान
दोल, भंगड़ा, शक्ति, ताकत धीर, वीर
धैर्य का शस्त्र शास्त्र बैसाखी लाई ,
बैसाखी आई, बैसाखी आई !!
सवा लाख से एक लड़ाऊं का पंच
गुरु गोविन्द तब नाम कहँउ।
खालसा पंथ भारत कि आज़ादी के
जाबाज़ पंख परवाज़ प्यारे पंच की नाज़
बैसाखी लाई बैसाखी आई बैसाखी आई !!
बैसाखी आई जहाँ जमी पे खुमार
ख़ुशियाँ छाई बैसाखी आई !!
खेतों की हरियाली घर घर की खुशहाली
पंजाब का खेत, खलिहान ,
किसान दुनिया कि शान बैसाखी गाई
बैसाखी आई, बैसाखी आई !!
गुरुओं की गर्व गरिमा का सत्यार्थ
वाहे गुरु की कृपा, सत नाम का
आशीर्वाद।
जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल
का वरदान बैसाखी आई बैसाखी आई !!
