STORYMIRROR

Shubham Verma

Abstract

3  

Shubham Verma

Abstract

बातें थी और बातें हैं

बातें थी और बातें हैं

1 min
46

हर एक सांस गिरवी है,

सिफारिश भी करूं किससे,

मेरा तू ही तो है,

बगावत भी करूं किससे,


मेरी खुद की ही सांसें तक 

नहीं आयी मेरे हिस्से,

भला इस गरीबी में

तुझे दूं भी तो

किस मुंह से,


और 

मेरे कुनबे के कुछ मुखिया,

लिये हैं खंजर हाथों में,

मैं जिनका अपना बन्दा हूं,

ज़हर है उनकी बातों में,


हमीं से दोस्ती

और दुश्मनी भी

हमसे निभाते हैं,

ये बातें करने वालो की

महज बातें थी,

बातें हैं।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract