STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Abstract

4  

Sudhir Srivastava

Abstract

इंसान बनो

इंसान बनो

1 min
500


जीवन भर हम खुद को 

मकड़जाल में उलझाए रखते हैं,

सच तो यह है कि

हमें बनना क्या है ?


ये ही नहीं समझ पाते।

मृग मरीचिका की तरह 

भटकते रहते हैं,

इंसान होकर भी

इंसान नहीं रहते हैं।


हम तो बस वो बनने की

कोशिशें हजार करते हैं,

जो हमें इंसान भी 

नहीं रहने देते हैं।


हम खुद को चक्रव्यूह में

फँसा ही लेते हैं,

और इंसान होने की

गलतफहमी में जीते रहते हैं।


काश ! हम इतना समझ पाते

इंसानी आवरण ढकने के बजाय

वास्तव में इंसान बन पाते,

काश ! हम अपने विवेक के 

दरवाजे का ताला खोल पाते


जो बनना है वो तो हम बन ही जायेंगे

मगर अच्छा होता

हम पहले इंसान तो बन पाते।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract