STORYMIRROR

Dr. Akansha Rupa chachra

Inspirational

4  

Dr. Akansha Rupa chachra

Inspirational

ॐ कार

ॐ कार

1 min
350

सत्य का शाश्वत सृजन ओंकार हूं मैं

सृष्टि मेरी जिस का पालनहार हूं मैं


जब लगे बोझिल ऋचाओ के सभी स्वर

और गुंजित हो स्वयम् बस ओम् नश्वर

 प्रक्रिया वीणा जनित झंकार हूं मै


सत्य का शाश्वत सृजन ओंकार हूं मैं

सृष्टि मेरी जिसका पालनहार हूं मैं


सबको होता हर दिशा में मेरा दर्शन

और सुधिया कर रही हैं दिव्य नर्तन

जीवन मरण के चक्र से उद्धार हूं मैं


सत्य का शाश्वत सृजन ओंकार हूं मैं

सृष्टि मेरी जिसका पालनहार हूं मैं


सब नक्षत्रों में ग्रहों में व्याप्त मैं ही

 जीवों का आनंद हूं संताप मैं ही

देह धारे मनुज हूँ अवतार हूं मैं


सत्य का शाश्वत सृजन ओंकारहूं मैं

सृष्टि मेरी जिसका पालनहार हूं मैं।

    


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational