अपना जीवन
अपना जीवन
अपना जीवन है एक लाईफ-स्टाइल!
लाइफ है;ब्यूटीफुल गाडऀन..
रंग बिरंगे फूल यहाँ!
चहकता है-महकता है जब
खिल उठता है प्यारा-संसार!
यही हैं जीवन का उपहार
जीवन हैं एक सुंदर-संसार
कभी सुख-कभी दुख!
कभी हँसी -कभी खुशी
कभी -कभी है प्यार!
अपनों का साथ
रहे हमेशा हर-बार!
यही हैं जीवन का उपहार
जीवन हैं एक सुंदर-संसार!
मिलते है-बिछडते है!
फिर आ जाते पास!
नहीं रह पाते
एक-दूसरे के बिना!
यही हैं जीवन का उपहार
जीवन हैं एक सुंदर-संसार!
माया भी है-ममता भी है!
और है ढ़ेर सारा-दुलार!
यही हैं जीवन का उपहार
जीवन हैं एक सुंदर-संसार!
सांझ भी है सवेरा भी है
दिन रात का झमेला भी है!
जीवन में है खिटपिट !
साथ मे सबकी झिटपिट
फिर भी चलता-संसार!
यही हैं जीवन का उपहार!
जीवन है सुंदर-संसार!
संध्या जब आती है!
श्यामल सा अंधेरा लाती हैं!
रोज दिया-बत्ती करते हम!
महक उजाला लातीं है!
खुशबू फैलाती चंदन अगरबत्ती!
पूरे घर आंगन को महकाती है!
रोशन होता अपना जहाँ!
भगवान की दुआ काम आती!
यही हैं जीवन का उपहार!
जीवन है सुखद संसार।
