STORYMIRROR

Rajkumar Sharma

Abstract

4  

Rajkumar Sharma

Abstract

आजादी के बाद भारत की समस्याएं

आजादी के बाद भारत की समस्याएं

1 min
524

चार समस्याएँ भारत की,

जब वह हुआ आजाद।

 शरणार्थियों के प्रथम समस्या,

करना था आबाद।।


पाक से आये हिन्दू-मुस्लिम,

सिख 75,000 हजार।

इन्हें बसाया भारत में,

सुखी किए परिवार।।


562 देशी रियासतें,

युद्ध को थी तैयार।

शामिल किया इन्हें भारत में,

वल्लभ भाई सरदार।।


पाकिस्तानी कबायलियों ने,

कश्मीर पर धावा बोला।

सेना ने फिर कश्मीर बचाया,

पहन बसंती चोला।।


कश्मीर से इन्हें खदेड़ा,

रखा देश का मान।

कुछ भागों पर आज भी कब्जा,

किये हैं पाकिस्तान।।


स्वतंत्रता के बाद कृषि की,

अच्छी नहीं थी स्थिति।

गेंहूँ, जूट के उत्पादन के,

क्षेत्र रहे जो सिंचित।।


पाक चले गए भाग वे जो,

उपजाऊ था हिस्सा।

देश की बढ़ती जनसंख्या,

और खाद्यान्न समस्या।।


लगातार कोशिश के कारण,

बड़ा खाद्यान्न उत्पादन।

काश्तकार की भूमि लेकर,

जमीदारी प्रथा उन्मूलन।।


 अब हर क्षेत्र में प्रगति करे है,

अपना भारत देश।

मंगल चांद सितारों तक पहुँचा

 भारत का संदेश।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract