STORYMIRROR

Dr Mahima Singh

Inspirational

4  

Dr Mahima Singh

Inspirational

आजादी है सबको प्यारी

आजादी है सबको प्यारी

2 mins
230

आजादी है सबको प्यारी।

तिरंगा है शान हमारी।

देख कर उसको चौड़ी छाती होती,

भारत देश महान है।


सज रहा है देश ,सज रहा है हर प्रदेश

देखो आजादी का 75 वा आया है स्वतंत्रता दिवस ।

धूम मची है घर-घर देखो ,गली गली।

आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे नारा गूंज रहा है गली गली।

 घर-घर तिरंगा लहराएंगे ,।

देश का गौरव गान हर मन गाएगा।


बाजार सज गए केसरिया झंडों से

कहीं बिक रहा टैटू ,

कहीं बिक रहा ब्रोच ,

लिखा है सब पर जय हिंद।

बच्चा बच्चा डोल रहा है ,

बच्चा बच्चा बोल रहा है,

 नारा बस एक गूंज रहा है,

घर-घर तिरंगा फहराएंगे ।


तिरंगे के रंगों से हम मिल जाएंगे

केसरिया रंग है सिरमौर हमारा,

 हमको निडरता से खिलाता।

बीच में है चक्र अनोखा समय का महत्व बताता है।

सफेद रंग है शांति का दूत,

 देता संदेश शांति का बिखराता ।

हरा रंग हरियाली ,चहुंओर दिखलाता,

तिरंगा हम सबका अपना मान मान चाहिए तो इसका मान बढ़ाना।


देश का अभिमान तिरंगा,

 देश की अटूट पहचान तिरंगा ।

मातृभूमि का अचल सुहाग तिरंगा,

देख इसको गर्व से चौड़ी होती छाती। मेरा तेरा हम सबका अभिमान तिरंगा पहचान तिरंगा।

आज़ादी का पर्व अलौकिक आओ मिलकर इसे मनाये, आजादी का अमृत महोत्सव

आओ मिलकर इसे मनाये।

घर-घर तिरंगा लहराएगा देश का गौरव गान हर दिल गाएगा।

हर दिल की जान तिरंगा,

हम सब की है जान तिरंगा 

हम सबकी अमिट पहचान तिरंगा।

वीरों का श्रृंगार तिरंगा, अभिमान तिरंगा।

 तन से, धन से,मन से आओ करे,

राष्ट्र आराधना हो लक्ष्य यही परम हर जन का।

उन्नत बने, शिखर चूमें ,हर क्षेत्र मे देश हमारा प्यारा ।

 हम सबके सपनों का भारत 

आओ मिलकर इसे साकार 

करें ।

तिरंगे के रंगो से हम 

मिल जाए,

 शौर्य, समृद्धि, त्याग, शांत

बन के उदाहरण चंदा से चमके।


देश हमारा सबसे प्यारा 

देश हमारा सबसे न्यारा 

 देश सर्वप्रथम ,देश सर्वोपरि ।

आओ संकल्प नए करें।

नव सृजन, नव गीत लिखे ,

भारत महान का।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational