STORYMIRROR

Deepnita Mandhata

Abstract

4  

Deepnita Mandhata

Abstract

आधुनिक महाभारत

आधुनिक महाभारत

1 min
500

अगर कौरव आज के राजनेताओं से सलाह लेते

तो पांडवों के ज़मीन माँगने पर कमिशन बैठा देते,

कसम से कहती हूँ आज तक राजा कहलाते

और पांडव पुत्र विपक्ष में नज़र आते


ना होती महाभारत ना बनती गीता

और भीम सोमरास की जगह पानी पीता


दल बदलू विधायक, विदुर को दरबार से हटाते,

इस पर तो पितामह भी कुछ ना कर पाते,

कौरव अर्जुन के दिव्या आस्त्रों

की खरीद को जनता तक ले जाते

अगले आम चुनाव में इसी को मुद्दा बनाते,

  

 FAST Track COURT के अंतर्गत मुक़दमा चलते

फ़ैसला ना होने पर इसके इस्तेमाल पर रोक लगवाते,

यदि धर्मराज अंधे क़ानून पर कोई याचिका दायर करते

तो ज़्यादा से ज़्यादा कचहरी की एक File बढ़ा पाते


धर्मराज रिश्वत देने पर हिचकिचाते

फिर क्लर्क उनकी अर्जी क्यूँ आयेज बढ़ाते

ना होती महाभारत ना व्यास गीता रचते

इससे अच्छा तो किसी उपनाम से दो बार उपन्यास लिखते।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract