STORYMIRROR

Ranjit Tiwari

Romance

4  

Ranjit Tiwari

Romance

आ जाओ जीवन में

आ जाओ जीवन में

1 min
200


मनुहार के फूल खिले हैं

अरमानों के उपवन में

ऐसे में प्रिय फाग सुनाने

तुम आ जाओ जीवन में


पायल तेरी सरगम सी

वाणी में कोयल सी मिठास

आम्र मंजरी की सुगन्ध से

महक उठा है एहसास


अभिलाषाओं की तरुणाई

थिरकने लगी है मन में

ऐसे में प्रिय फाग सुनाने

तुम आ जाओ जीवन में

मनुहार के फूल खिले हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance