STORYMIRROR

Anuradha Priyadarshini

Drama Tragedy

3  

Anuradha Priyadarshini

Drama Tragedy

अधूरी कहानी

अधूरी कहानी

1 min
191

आज पायल के मंगेतर की माँ और बहन घर पर आए थे। घर में सभी उनके स्वागत की तैयारी में जुटे हुए थे। पायल को उनका रोज रोज घर पर आना नहीं पसंद था। उसकी भाभी पायल को समझाती हैं ," ऐसा हो जाता है शादी से पहले बहुत सी बातें होती हैं जो दोनों परिवारों को मिलकर करनी होती हैं ऐसे में आप परेशान न हों। बाद में सब ठीक हो जाता है"। लेकिन आज तो हद ही हो गया पायल की होने वाली सास एक लिस्ट भी लायी थी जो शादी में दहेज के रूप में उनको चाहिए था। पायल से यह बर्दाश्त नहीं हुआ और वो घर में सभी को बोल देती है वो ऐसे दहेज के लोभियों के घर नहीं जाना चाहती है।

ऐसा इसलिए भी था क्योंकि जैसे जैसे शादी की डेट नजदीक आ रही थी उनकी मांग बढ़ती जा रही थी। हाँ ऐसा करते हुए उसका दिल बिखर रहा था आखिर मिलन उसका पहला प्यार भी तो था। सगाई के बाद से ही मिलने और पायल अपने आने वाले जीवन के सुनहरे सपने जो सजाने लगे थे। लेकिन आज बस मिलन की चुप्पी और उसकी उसकी माँ का दहेज का सुरसा रूपी मुँह जो खुलता ही जा रहा था। उसने एक खूबसूरत जोड़े को तोड़ दिया था। 


Rate this content
Log in

More hindi story from Anuradha Priyadarshini

Similar hindi story from Drama