Shivankit Tiwari "Shiva"

Inspirational

4.3  

Shivankit Tiwari "Shiva"

Inspirational

आयुर्वेद की ओर दुनिया के बढ़ते कदम

आयुर्वेद की ओर दुनिया के बढ़ते कदम

4 mins
233


“आयुर्वेद है जीवन का ज्ञान”

आयुर्वेदयति बोधयति इति आयुर्वेदः।


अर्थात जो शास्त्र आयु (जीवन) का ज्ञान कराता है उसे आयुर्वेद कहते हैं।आयुर्वेद विश्व की प्राचीनतम चिकित्सा प्रणालियों में से एक है। यह अथर्ववेद का समूचा विस्तार है। यह विज्ञान, कला और दर्शन का मिश्रण है। ‘आयुर्वेद’ का अर्थ है, ‘जीवन का ज्ञान’ और यही संक्षेप में आयुर्वेद का सार है।आयुर्वेद का उद्देश्य सदैव स्वस्थ प्राणी के स्वास्थ्य की रक्षा तथा रोगी के रोगों को दूर करना है -प्रयोजनं चास्य स्वस्थस्य स्वास्थ्यरक्षणं आतुरस्यविकारप्रशमनं च ॥ (चरकसंहिता, सूत्रस्थान ३०/२६)


यह प्राचीन चिकित्सा प्रणाली केवल रोग-उपचार के नुस्खे ही उपलब्ध नहीं कराती, बल्कि रोगों के रोकथाम के उपायों के विषय में भी विस्तार से चर्चा करती है। आयुर्वेद हमारे इतना नजदीक है कि उसे रोजमर्रा के जीवन पद्धति से अलग करना असंभव है। आयुर्वेद हमें न केवल रोगों से बचाती है बल्कि जीने की कला भी सिखाती है।


पीढ़ी दर पीढ़ी मिली ‘आयुर्वेद’

जबसे इस सृष्टि की उत्पत्ति हुई तभी से प्रत्येक जीव भूख, प्यास, नींद, शरीर और मन के रोगों को दूर रखने के प्रयास कर रहा है। हम अपने आसपास ही देखते हैं की गला खराब होने पर, खांसी होने पर, जुकाम होने पर ठंडी वस्तुओं को सेवन न करने को कहा जाता है। अदरक-तुलसी की चाय पियो, दूध और हल्दी लो जैसे नुस्खे हर कोई मुफ्त में बांटता फिरता है। किसी पदार्थ की प्रकृति ठंडी है या गर्म, ये सभी आयुर्वेद के नियम हैं जो हमें पीढ़ी-दर पीढ़ी अपने बड़े-बुजुर्गो से मिले हैं।

अपने घर या उसके आसपास अनेक ऐसे पदार्थ मिल जाते हें जो कि हम सदियों से औषधियों के रूप में प्रयोग करते हैं। जन सामान्य के लिए इसी आसान, प्रभावी, सस्ती, सुलभ और सक्षम पद्धति का नाम आयुर्वेद है। इसीलिए महर्षि चरक ने चरक संहिता में कहा है कि जो विद्या अच्छाई, बुराई, दुख सुख, समय और लक्षण का ज्ञान कराए वह आयुर्वेद है।


आयुर्वेद अपनाने के मुख्य कारण:-

१. आयुर्वेद की दवाएं किसी भी बीमारी को जड़ से समाप्त करती है, जबकि एलोपैथी की दवाएं किसी भी बीमारी को केवल कंट्रोल में रखती है।

२. आयुर्वेद का इलाज हजारों वर्षो पुराना है, जबकि एलोपैथी दवाओं की खोज कुछ सदियों पहले हुई है।

३. आयुर्वेद की दवाएं घर में, पड़ोस में या नजदीकी जंगल में आसानी से और सहजता से उपलब्ध हो जाती है, जबकि एलोपैथी दवाएं आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाती।

४. आयुर्वेदिक दवाएं बहुत ही सस्ती है या कहें कई तो मुफ्त की है, जबकि एलोपैथी दवाओं कि कीमत बहुत ज्यादा है। एक आदमी की जिंदगी की कमाई का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा बीमारी और इलाज में ही खर्च होता है।

५. आयुर्वेदिक दवाओं का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है, जबकि एलोपैथी दवा को एक बीमारी में इस्तेमाल करो तो दूसरी बीमारी अपने स्वत: उत्पन्न होने लगती है।

६. आयुर्वेद में सिद्धांत है कि इंसान कभी बीमार ही न हो और इसके छोटे-छोटे उपाय है जो बहुत ही आसान है, जिन्हें अपनाकर हम स्वस्थ रह सकते है, जबकि एलोपैथी के पास ऐसा कोई सिद्धांत नहीं है।


आयुर्वेद की ओर दुनिया के बढ़ते कदम:-

पूरे विश्व के लोग अब एलोपैथी चिकित्सा पद्धति से ऊब चुके हैं। इस पद्धति के दुष्प्रभावों ने नई बीमारियों को जन्म दे दिया है। भविष्य की चिकित्सा एलोपैथी पर नहीं बल्कि आयुर्वेद पर पूर्णतया निर्भर होगी।


आयुर्वेद हमारे ऋषियों की अमूल्य धरोहर है और आने वाले समय में यही चिकित्सा की प्रमुख पद्धति होगी। आयुर्वेद से विश्व का कायाकल्प होगा।आयुर्वेद का उद्देश्य उन्हें यह बताना है कि हमारे जीवन को बीमारी और बुढ़ापे आए बगैर किस तरह से प्रभावित, विस्तृत, समृद्ध, और अंततोगत्वा, नियंत्रित किया जा सकता है।


भारतीय आयुर्वेद एलोपैथी के मुकाबले कहीं अधिक प्रभावशाली है और आयुर्वेद को यदि सही तरीके से प्रोत्साहित किया जाए तो इसमें आइटी क्षेत्र के बराबर निवेश लाने की क्षमता है।


यदि आप संपूर्ण जीवन को रोगों से पूर्णतया मुक्त रखना चाहते है, निरोगी काया रखना चाहते हैं तो आपको विश्व की प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद को आत्मसात् करके अपने जीवन में उतारना होगा!


महान विचारक लीजा कॉफे ने आयुर्वेद के बारे में सटीक कहा था : आयुर्वेद हमें “जैसा है” वैसे प्यार करना सिखाता है- ना कि जैसा हम सोचते हैं लोग “होने चाहिए।”



Rate this content
Log in

Similar hindi story from Inspirational