STORYMIRROR

AMIT KUMAR

Inspirational

4  

AMIT KUMAR

Inspirational

युवाओं से मुझे है कुछ कहना...

युवाओं से मुझे है कुछ कहना...

1 min
293

युवाओं से मुझे है यही कहना

जीवन में हार नहीं है कभी मानना।।

आलोचकों का करो तुम स्वागत

परिश्रम से खराब करो विरोधियों की हालत।।

मन में हमेशा रखो आत्मविश्वास

तुम हो अपनों के लिए बहुत खास।।

जीवन में कभी न मानों तुम हार

समस्याओं से तुम शीघ्र हो जाओगे पार।।

तुम हो बहुत प्रतिभावान

तुम जैसा कोई नहीं क्षमतावान।।

खुद पर रखो तुम पूर्ण भरोसा

नहीं कोई तुम जैसा।।

तुम हो राष्ट्र के कर्णधार

राष्ट्र निर्माण का तुम्हारा कोई कार्य नहीं है बेकार।।

पिछली गलतियों से लो तुम सबक

तुम्हे है बेहतरी का हक।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational