यह मौसम
यह मौसम
यह मौसम है बड़ा सुहाना
सिखाये सबको यह मुस्कुराना,
देता सबको इस जीवन का माज़ा
अरे! अभी तो हुआ है इसका आगाज़।
खाये मिलकर पकौड़े-समोसा
कही भूल मत जाना कचौरी,
फिर पियेंगे गरम -गरम चाय,
कुछ बिस्कुट के साथ जरूरी।
बच्चे बनाएं कागज़ की कश्ती
घूमते है जब किसी गड्ढ़े के पास,
तोह कहते पार कर आये कोई बड़ी त्रयास।
आज ज़रा नाचो -गायो तुम ,
बनाओ यह सुन्दर त्यौहार ,
ज़रा जियो तुम,
लेकर इस पल का प्यार।
इस मौसम को जियो तो ज़रा,
क्यूंकि बतलाये तुम्हे इस जीवन का शायराना।
