STORYMIRROR

Dr.Chitra Jain

Inspirational

4  

Dr.Chitra Jain

Inspirational

ये होता है प्यार...

ये होता है प्यार...

1 min
351

अपने नाम से प्यारा लगे

 दूसरे नाम का हर अक्षर

 ये होता है प्यार...


 आने का समय होते ही

 दरवाजे पर रहती नजर

 ये होता है प्यार...


 स्तब्ध शांत सोने पर जब

 छूकर धड़कन महसूस कर

 ये होता है प्यार...


 छोटी गलती पर क्रोध न कर

 सबको समझाएं जो बार-बार

 ये होता है प्यार...


 अनुकूल प्रतिकूल परिस्थिति में

 स्व-नियंत्रण में रखे चरित्र

 ये होता है प्यार...


 परिवार से बातें करते समय

 मोबाइल को करें दरकिनार

 ये होता है प्यार...


 हेल्थ टेस्ट रिपोर्ट के लिए

 चिंता करे जो बारंबार

 ये होता है प्यार...


 अधिकार तो सब जताए

 कर्तव्य के बने अवतार

 ये होता है प्यार...


 बाहर जैसा व्यवहार आपका

 घर में हो सवाया आकार

 ये होता है प्यार...


 स्वत: होता तन का मिलन

 मन मिलन का करे इंतजार

 ये होता है प्यार...


 प्रेम विश्वास से भरा साथ

 करता हर सपना साकार

 ये होता है प्यार...।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational