STORYMIRROR

Dr.Chitra Jain

Others

3  

Dr.Chitra Jain

Others

कोरोना, अब तो बस करो ना....

कोरोना, अब तो बस करो ना....

1 min
529

अधखुली आंखों से आया सबकी आंखें खोली ना

मुश्किल में सारी दुनिया अब तो बस करो ना।

छोटा पर महा खोटा चला विदेश यात्रा पर

अपने पैर फैला रहा कहीं छोटी बड़ी मात्रा पर

हलचल मचा दी विश्व में अब तो शांत रहो ना

मुश्किल में सारी दुनिया अब तो बस करो ना।

विज्ञान को दी चुनौती छोटे मुंह कर रहा बड़ी बात

दिन तो कटता नहीं टेंशन में कर दी रात

दुनिया में उथल-पुथल अब तो आफत हरो ना

मुश्किल में सारी दुनिया अब तो बस करो ना।

मास्क सैनिटाइजर कंपनी हो गई मालामाल

व्यापार दफ्तर स्कूल सब कुछ हुआ बदहाल

हर दिन कहर बढ़ रहा अब तो तुम मरो ना

मुश्किल में सारी दुनिया अब तो बस करो ना।

मोबाइल को भी जकड़ा कान पर लगाते ही खांसी

शादी बर्थडे सम्मेलन हर तरफ छाई उदासी

बहुत लगाई दौड़ तुमने अब तो तुम ठहरो ना

मुश्किल में सारी दुनिया अब तो बस करो ना।

कोरोना के स्वागत में पहनी एंटी एलर्जी किट

हैंड वॉश सफाई आदि का बाद में करेंगे ऑडिट

बहुत बैठाया सिर पर अब तो मन से उतरो ना

मुश्किल में सारी दुनिया अब तो बस करो ना।

जागरूक नागरिक बनना एकता का दो परिचय

अफवाहों से रहो सावधान सब यह कर लो निश्चय

कोरोना विदेशी वायरस का अब बहिष्कार करो ना

मुश्किल में सारी दुनिया अब तो बस करो।

अधखुली आंखों से आया सबकी आंखें खोली ना

मुश्किल में सारी दुनिया अब तो बस करो ना।

विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन