वो लड़की है तो क्या हुआ
वो लड़की है तो क्या हुआ
वो लड़की है तो क्या हुआ उसके भी सपने हैं,
वो लड़की है तो क्या हुआ उसके भी अपने हैं,
क्यों यह अपने ही दवा देते उसके सपने हैं ।
वो लड़की है तो क्या हुआ उसको भी हक है,
वो लड़की है तो क्या हुआ उसका भी मत है,
उसे भी करना है अपने मां-बाप का नाम रोशन,
उसको भी पढ़ना है,
वो लड़की है तो क्या हुआ उसको भी उड़ना है।
वो लड़की है तो क्या हुआ उसमें भी क्षमता है,
तुम सबसे ऊपर तो उसकी ममता है ।
वो लड़की है तो क्या हुआ उसको भी जीना है,
अपनी मंजिल पर पहुंचकर कामयाबी का रस पीना है,
वो लड़की है तो क्या हुआ उसकी भी आवाज है,
जिसे दबा देता यह समाज है।
वो कमजोर नहीं है बस करती है जमाने की कदर,
बस कर रे मनुष्य वरना मच जाएगा गदर ।।
मत भूल तेरे ऊपर भी बैठा है एक आका,
जिसने इनको कभी किसी से कम ना है आंका ।।
