STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Inspirational

4  

Sudhir Srivastava

Inspirational

विश्वासघात

विश्वासघात

1 min
212

सावधान सतर्क रहिए

विश्वास कीजिए पर

विश्वास घात से बचकर रहिए।

कौन कब कहाँ 

विश्वासघात कर जाये

इससे बचना है तो

इंद्रियों को सचेत रखिए।

माना कि विश्वास

पूँजी है आपकी

उनका क्या भरोसा है

विश्वासघात जिनकी पूँजी है।

मैं नहीं कहता किसी पर

विश्वास न कीजिए,

जरूर कीजिए,

पर तनिक अविश्वास भी

बनाए रखिए,

विश्वास की मलाई में

अपने हित के लिए

थोड़ा पानी भी मिलाए रखिये।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational