STORYMIRROR

Swarnlata Trivedi

Inspirational

3  

Swarnlata Trivedi

Inspirational

वीरों को श्रद्धांजलि

वीरों को श्रद्धांजलि

1 min
454


वो वीर सिपाही खड़े जहां

दम भर भी न होती छांह जहां, 

हम नतमस्तक उन वीरों पर 

जो जान लुटाते ज़ीरो पर।


माता की नहीं ना पत्नी की

ना बहना की ना बेटी की,

परवाह यदि वे करते हैं

बस भारत मां की रक्षा की।


कांटों पर चले और उफ़ न करें

जां पे खेले और हँस के चले,

धन धन्य है वीर जवान शहीद

जो भारत मां की रक्षा में।


बस जान लुटाते जाते हैं 

और एक ही नारा गाते हैं,

 हे जन्मभूमि तुम को नमन

 दे प्राण भी तुम को तो है कम।


आओ मिलकर संकल्प करें

 खाकर ये कसम हम प्रण करें

 बलिदान ना खाली जाएगा

 हर एक कतरा रंग लाएगा।


वो वीर सिपाही खड़े जहां 

दम भर भी न होती छाँव जहां,

हम नतमस्तक उन वीरों पर

जो जान लुटाते जीरो पर।


 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational