उड़ना है
उड़ना है
मुझे आसमान में उड़ना है,
उन बादलों को छूना है।
और उन पंछियों की तरह ही,
मुझे हवा में उड़ना है।
खुद को मुझे जलाना है,
लोगों को यह बताना है,
कि वह रोक सकती नहीं मुझे,
क्योंकि मुझे कुछ अनोखा करना है।
रातों में उसे चाँद से,
मुझे सवाल करना है,
कि सफेदी पर दाग के साथ,
क्यों वो महान है।
