STORYMIRROR

तुम मेरा कल बन जाना

तुम मेरा कल बन जाना

1 min
13.9K


मैं राम बनके आऊंगा,

तुम सीता बन जाना

मैं कृष्णा बनके आऊंगा,

तुम गीता बन जाना


मैं डाकिया बनके आऊंगा,

तुम खत बन जाना

मैं तनख्वाह बनके आऊंगा,

तुम बचत बन जाना


मैं रास्ता बनके आऊंगा,

तुम गाड़ी बन जाना

मैं पहाड़ बनके आऊंगा,

तुम पहाड़ी बन जाना


मैं कुर्सी बनके आऊंगा,

तुम नेता बन जाना

मैं चलचित्र बनके आऊंगा,

तुम अभिनेता बन जाना


मैं चश्मा बनके आऊंगा,

तुम अखबार बन जाना

मैं फुर्सत बनके आऊंगा,

तुम इतवार बन जाना


मैं प्यास बनके आऊंगा,

तुम जल बन जाना

मैं आज बनके आऊंगा,

तुम मेरा कल बन जाना...!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama