STORYMIRROR

Vandana Yadav

Inspirational

4  

Vandana Yadav

Inspirational

तुम भाग जाना लड़कियों

तुम भाग जाना लड़कियों

1 min
349

भाग जाओ लड़कियों हर उस क़ैद से

जो तुम्हारे वजूद को नकार देती हो,

भाग जाना हर उस रिश्ते को छोड़कर

जो तुम्हें सिर्फ़ बोझ समझती हो।


प्यार हर रिश्ते से करना पर किसी की

इज़्ज़त बनकर अपना सुख चैन मत गवाँ,

भाग आना लड़कियों उस रास्ते पर

जो तुम्हें अपनी पहचान बनाने का मौक़ा देता हो।


भाग आना हर उस रिश्ते को छोड़कर

जो तुम्हें त्याग की देवी बनाने पर तुला हो,

भागने की हिम्मत हमेशा रखना

हर कुरीतियों को तोड़ने के लिए।


आज तुम भाग जाओगी तो

चार को और हिम्मत मिलेगी,

मत ढो किसी के अहम का बोझ अपने कंधों पर

दुनिया कब तुम्हें समझी है जो समझेगी।


भाग जाना लड़कियों पर याद ये रखना

लौटकर जब भी आना पड़े तो

कुछ बनकर क़दम उनकी दुनिया में रखना,

मत भूलना की न जानें कितनी और हैं

जो भाग न सकीं, इसी इज्जत की आग में

जलकर भस्म हो गईं,

तुमने जो किया वो सिर्फ सोचकर डर गईं।


इसलिए भागने की ये कहानी

सबको सुनना कि आगे से लड़कियों की

आवाज सबके कानों में जा सके

और उन्हें भागने की जरूरत ही न पड़े।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational