STORYMIRROR

Shikha Verma

Inspirational

4  

Shikha Verma

Inspirational

तिरंगा

तिरंगा

1 min
328

अरमान तिरंगा है,

पहचान तिरंगा है।

हम हिन्दुस्तानी हैं,

हिन्दुस्तान तिरंगा है।।

अरमान तिरंगा है,

पहचान तिरंगा है।।


है हरा और केसरिया,

न रंग है श्वेत अकेला।

है तीन रंगों का संगम,

अभिराम तिरंगा है।।

अरमान तिरंगा है,

पहचान तिरंगा है।।


ये राम की वाणी है,

ये हज़रत का पैगाम।

हर भारतवासी की,

दिल-ओ-जान तिरंगा है।।

अरमान तिरंगा है,

पहचान तिरंगा है।।


है सत्संग और गुरुवाणी,

है ये वेदों की वाणी।

गुरू ग्रन्थ का है सन्देश,

अज़ान तिरंगा है।।

अरमान तिरंगा है,

पहचान तिरंगा है।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational