STORYMIRROR

Mitali Vyas

Abstract

4  

Mitali Vyas

Abstract

थोड़ा थक गया हूं !

थोड़ा थक गया हूं !

1 min
517

थोडा थक गया हूँ

दूर निकलना छोड़ दिया है

पर ऐसा नहीं है कि  

मैंने चलना छोड़ दिया है


फासले अक्सर रिश्तों में दूरी बढ़ा देते हैं 

पर ऐसा नहीं है की 

मैंने अपनों से मिलना छोड़ दिया है


हाँ ज़रा अकेला हूँ दुनिया की भीड़ में 

पर ऐसा नहीं कि

मैंने अपनापन छोड़ दिया है


याद करता हूँ अपनों को

परवाह भी है मन में 

बस, कितना करता हूँ 

ये बताना छोड़ दिया है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract