STORYMIRROR

Gargi Khanke

Children

3  

Gargi Khanke

Children

तेरे माई-बाबा

तेरे माई-बाबा

1 min
326

जिंदगी तो है एक भावनाओं का सफ़र

इस पर चलते जा तू हो के निडर

आगे बढ़ेगा तू तो मिलेगी तुझे सफलता

मिलेगी तुझे सफलता तो तू होगा कामयाब


जब तू हो जाएगा कामयाब तो हमें ना भूल जाना

क्योंकि हम है तेरे जीवन दाता तेरे माई-बाबा

हमने ही दिया है जन्म तुझे

पाला - पोसा तुझे हमने


दिया तुझे बल और साहस 

ताकि तू कर सके हर मुश्किल को पार

जागे हम दोनों भी तेरे लिए दिन -रात

ताकि हम कर सके तेरी हर ख्वाहिश को पर्याप्त


हमने किया है हमारे ख्वाहिशों का त्याग

जो हमारा था किया तेरे नाम

जब हो जाएगा तू कामयाब तो हमें ना भूल जाना

क्योंकि हम तेरे जीवनदाता तेरे माई-बाबा



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Children