शिक्षा -जीवन का आधार
शिक्षा -जीवन का आधार
शिक्षा - जीवन का आधार *********** जीवन का मूल आधार है शिक्षा, बेवकूफ हैं वे लोग, जो माने इसे भिक्षा। बुद्धि विवेक भी तभी गतिशील रहेगा, जब शिक्षा का निज आधार भी मजबूत रहेगा। जिसने नहीं दी शिक्षा को अहमियत बेकार होती है उसके जीवन की नियामत। शिक्षा का जिसके मजबूत है आधार सदा दूर रहता है उसके मन का विकार। शिक्षा के प्रचार प्रसार का है मूल सार, जीवन को यही देता है मजबूत आधार। ज़माने से सीखो शिक्षा का है क्या मोल? गाँठ बाँधकर रखिए, यह शिक्षा है अनमोल। जिसे नहीं जाना क्या है इसकी अहमियत, सच मानिए खोखला है उसके जीवन का आधार। सुधीर श्रीवास्तव
