Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Sudhir Srivastava

Inspirational

4  

Sudhir Srivastava

Inspirational

शान्ति की हुँकार

शान्ति की हुँकार

1 min
386



अमन शान्ति भाईचारे की

बात कीजिए अच्छा है

सिर्फ़ बात ही नहीं

शान्ति हित के कुछ काम भी कीजिए।

हवा हवाई चोंचलेबाजी के बजाय

शान्ति की नींव मजबूत कीजिए।

बहुत ढकोसले कर लिये हमनें

अब राष्ट्र, समाज हित के 

सिर्फ काम कीजिए,

दोष मढ़ने की आदत हमारी बुरी है

अपने दोष देखने की आदत डाल लीजिये।

इसने उसनें क्या किया या कर रहा है

न इस पर विचार कीजिए,

आप क्या कर रहे हैं

इस पर पहले विचार कीजिए।

भाषण बाजी से शान्ति नहीं आने वाली

शान्ति के लिये खुद आगे बढ़िए

कमर कस कर डट जाइए

शान्ति पथ का निर्माण कीजिए,

आप अकेले क्या कर सकते हैं

कभी मत सोचिए,

बस हौसले जूनून संग

अपना कर्म कीजिए

शान्ति का झंडा बुलंद करिए।

सच मानिए आप अकेले नहीं होगे

हजारों, लाखों की भीड़

आपके पीछे खड़े होंगे,

आप बस शान्ति का एक वृक्ष तो रोपिए

विश्वास मानिए

शान्ति के बड़े वृक्ष चहुंओर

लहलहा रहे होंगे।

शान्ति की हुँकार भरकर तो देखिये

शान्ति, शान्ति और शान्ति के

विशाल समुंदर दिख रहे होंगे।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational