STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Inspirational

4  

Sudhir Srivastava

Inspirational

शाकाहार -सर्वोत्तम आहार

शाकाहार -सर्वोत्तम आहार

1 min
255

हम सब को यह समझने की जरूरत है

कि शाकाहार ही सर्वोत्तम आहार है,

दालों में प्रोटीन, 

फल सब्जियों में विटामिन का भंडार है।

रेशे वाले फल पाचन में सहायक होते हैं

आलू ,अरवी में स्टार्च

तो दूध में मिलता कैल्शियम है,

जो हमारे दांतों ही नहीं 

हड्डियों को भी मजबूत करता है।

शाकाहार सर्वोत्तम आहार है

जो दो तरफा लाभ देता है

एक तरफ शरीर की जरूरतों की पूर्ति

और दूसरी तरफ शरीर को नुकसान से बचाता है। 

प्राकृतिक खाद्य पदार्थों में

हरी साग सब्जियों, अनाजों, दालों में

फलों, दूध आदि में

हमारे शरीर की जरूरतों को

पूरा करने वाले पोषक तत्व भरपूर होते हैं

विटामिन, वसा, खनिज, 

कार्बोहाइड्रेट्स भरपूर होते हैं।

पर कुछ लोग भ्रमित होकर

शरीर की इन आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए 

मांसाहार को उपयुक्त मानते हैं,

और मांसाहार को शाकाहार से ज्यादा महत्व देते हैं।

जबकि चिकित्सक भी शाकाहार को प्रभावी मानते हैं

शाकाहार को मांसाहार से उत्तम बताते हैं।

जाने कितने लोग शाकाहारी होकर

मांसाहार से पूर्णतया दूर रहते हैं,

फिर भी मांसाहारियों की तुलना में कहीं अधिक

स्वस्थ प्रसन्न और उर्जावान रहते हैं,

शाकाहार सर्वोत्तम आहार है

इसका जीता जागता उदाहरण देते हैं,

मांसाहार और मांसाहारियों को आइना दिखाते हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational