STORYMIRROR

Yunika Kanojia

Inspirational

3  

Yunika Kanojia

Inspirational

प्रश्न

प्रश्न

1 min
14.2K


नग्नता कहीं अश्लीलता है, कहीं अभाव 

कहीं प्रेम है, कहीं दबाव 

कहीं अस्तित्व है, कहीं व्यक्तित्व 

कपड़े के एक टुकड़े का द्वन्द्व है।

कोई चीथड़ों को सीता है अभाव के धागे से 

कोई इन्हीं धागों से दिखावा बुनता है

वाह वाही दिखावे की बुनावट की है 

चीथड़ों की सीवन को तो सब उधेड़े देते है 

धागों के जंजाल में उलझा एक प्रश्न 

"नग्नता"

 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Yunika Kanojia

Similar hindi poem from Inspirational