STORYMIRROR

Sonal Mehta

Inspirational

2  

Sonal Mehta

Inspirational

परिवर्तन

परिवर्तन

1 min
114

जीवन का यथार्थ सत्य है यह परिवर्तन

सृजन कि नींव भी है यह परिवर्तन

आरंभ का मूल भी है ये परिवर्तन

हो तुम्हें स्वीकार्य या अस्वीकार्य

रहता सदा हैं, ये अपरिहार्य

कभी सहर्ष स्वीकार कर जाते हैं, इस पर रीझ

तो कभी रूष्ट हो आती हैं, इस पर खीझ

हर बार सरल नहीं होता हैं परिवर्तन को अपनाना

स्वयं को इसके अनुरूप होता हैं ढालना

जन्म से लेकर मृत्यु तक जीवन हैं परिवर्तन से युक्त

स्वयं ईश्वर भी नहीं रह सके हैं इससे मुक्त

मनुष्य का तो कर्तव्य, मानना है सिर्फ यही

हो रहा है जो परिवर्तन वहीं है सही

                          


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Sonal Mehta

Similar hindi poem from Inspirational