STORYMIRROR

Gk Gautam

Inspirational

4  

Gk Gautam

Inspirational

पौधरोपण एक पुण्य

पौधरोपण एक पुण्य

1 min
289


आओ लगायें हम-सब,

कुछ सुंदर बाग प्यार के।

एक आम,एक अमरूद,

और लीची,सेब,अनार के।


एक तरफ कुछ फूल होंगे

चंपा,चमेली,गुलबहार के।

दूसरी तरफ कुछ झाड़ी,

बेला,गुलाब व कचनार के।


कुछ लोग उसमें सैर करेंगे,

राहगीर बैठेंगे थकहार के।

चारो ओर खग गुंजन होगा

दादूर,पपपीहा,तीतर मोर के।


बर-पीपल,गुलर छाया देंगे,

तुलसी,नीम,बबूल देंगे दवा।

जब जब डोलेगें उनके पत्ते,

बहेगी फर-फर सुहानी हवा।


जितना यहां पौधरोपण होगा,

उतना स्वच्छ होगा वातावरण।

पर्यावरण ही सब कुछ अपना,

इसपर ही निर्भर जीवन-मरण।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational