: नया भारत
: नया भारत
तर्ज : आओ बच्चो तुम्हें दिखायें झांकी हिन्दुस्तान की
सत्ता बदली हाकिम बदला बदला सारा मिजाज है
आंख से आंख मिलाकर बातें करता भारत आज है
बाज सी पैनी दृष्टि है और सिंहों सा अन्दाज है
घर में घुसकर ठोकने वाली ये भगवा परवाज है
अंगड़ाई लेकर के जागी नये भारत की जवानी है
युग युग से जिसे सुनते आये वो भारत की कहानी है
सब मिल गायें हम , वन्दे मातरम् । वंदे मातरम वंदे मातरम ।
पाकिस्तान कंगाल हो गया दर दर भिक्षा मांग रहा
चीनी चच्चा डरकर एल ए सी से सरपट भाग रहा
अमरीका की अकड़ निकल गई अब वो पानी मांग रहा
चाल पलट दी अंग्रेजों की गोरा साहब हांफ रहा
फ्रांस जर्मनी टर्की मलेशिया अब ना चले मनमानी है
युग युग से जिसे सुनते आये वो भारत की कहानी है
सब मिल गायें हम वंदे मातरम। वंदे मातरम वंदे मातरम।
महाराणा के वंशज हैं हम भारत मां के रखवाले
भगत बोस आजाद से नर सिंह आजादी के मतवाले
वीर शिवा ने औरंगजेब को दिन में तारे दिखा डाले
गुरू गोविंद सिंह ने अपने दो बच्चे कुरबां कर डाले
झांसी की रानी ने दिखाई राह वही अपनानी है
युग युग से जिसे सुनते आये वो भारत की कहानी है
सब मिल गायें हम, वंदे मातरम। वंदे मातरम, वंदे मातरम।
अंतरिक्ष में इसरो ने अपने भारत को चमकाया
जबसे राफेल भारत आया दुश्मन थर थर थर्राया
वंदे भारत ट्रेनों से भारत एकसूत्र में बंध पाया
जन धन खातों के कारण पूरा पैसा मिल पाया
आई आई टी और एम्स गढ़ रहे नये भारत की जवानी है
युग युग से जिसे सुनते आये वो भारत की कहानी है
सब मिल गायें हम, वंदे मातरम। वंदे मातरम, वंदे मातरम ।
भारत की बेटियों ने मान भारत का खूब बढ़ाया है
हॉकी, क्रिकेट, बॉक्सिंग, कुश्ती सब में नाम कमाया है
सेना में भी शौर्य दिखाकर फाइटर प्लेन उड़ाया है
संयुक्त राष्ट्र में जाकर भारत का परचम फहराया है
गार्गी मैत्रेयी अनुसूइया को पहचान दिलानी है
युग युग से जिसे सुनते आये वो भारत की कहानी है
सब मिल गायें हम, वंदे मातरम । वंदे मातरम, वंदे मातरम ।
मानवता के हम रखवाले सबकी मदद किया करते
कोरोना महामारी में भी फ्री वैक्सीन दिया करते
बाढ और भूकंप आपदा में सबसे आगे रहते
दीन दुखी के लिए हमेशा दिल के द्वार खुले रखते
मानववाद के प्रखर प्रणेता जिस पर हम अभिमानी हैं
युग युग से जिसे सुनते आये वो भारत की कहानी है
सब मिल गायें हम वंदे मातरम । वंदे मातरम, वंदे मातरम ।
आतंक का पर्याय बना था खौफ का दूसरा नाम था
हत्या लूट फिरौती में शातिर था वो बदनाम था
नेता उसके चरण चाटते वोटों का इंतजाम था
पुलिस प्रशासन न्याय तंत्र सब ही तो उसका गुलाम था
मिट्टी में मिल गया माफिया खुशियां खूब मनानी हैं
युग युग से जिसे सुनते आये वो भारत की कहानी है
सब मिल गायें हम, वंदे मातरम । वंदे मातरम, वंदे मातरम।
भारत माता की जय ।।
