STORYMIRROR

VIPIN KUMAR TYAGI

Inspirational

3  

VIPIN KUMAR TYAGI

Inspirational

नवरात्र

नवरात्र

1 min
180

नवरात्र का पवित्र सप्ताह आया, माता का सभी के लिए संदेशा लाया,

नौ दिन तक चलने वाला त्यौहार आया, माता के नौ रूपों के पूजन का विशेष संदेशा लाया,

प्रथम दिन मां शैलपुत्री पूजन, दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी पूजन का संदेशा लाया,

तीसरे दिन मां चंद्रघंटा पूजन, चौथे दिन मां कुष्मांडा के पूजन का संदेशा लाया,

पाँचवें दिन मां स्कंदमाता पूजन, छटे दिन मां कात्यानी पूजन का संदेशा लाया,

सातवें दिन मां कालरात्रि पूजन, आठवें दिन मां महागौरी के पूजन का संदेशा लाया,

नवें दिन मां सिद्धिदात्री पूजन का संदेश लाया,

मां के नौ रूपों के पूजन के बाद नौ कन्याओं के भोजन व पूजन का संदेश लाया,

नवरात्रि में माता अपने भक्तों पर असीम कृपा बरसाती,

उनकी हर इच्छा की पूर्ति करती तथा माता का पूजन हर घर में हो ऐसा संदेश सभी को देती,

माता नवरात्र में सभी भक्तों पर विशेष कृपा करती, माता नवरात्र में सभी को आशीर्वाद भी देती,

नौ दिन तक चलने वाला त्यौहार आया, माता के नौ रूपों के पूजन का संदेशा लाया।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational