STORYMIRROR

Sheela Tiwari

Inspirational

4  

Sheela Tiwari

Inspirational

नमन वीर सपूतों

नमन वीर सपूतों

1 min
616


शीर्षक-नमन वीर सपूतों

नमन वीर सपूतों,

राष्ट्र को तुझ पर गर्व है।

प्रचंड बल, प्रचंड दल

काँपते धरा पटल, दहलते आकाश दल

शेर सा दहाड़, वज्र सा प्रहार

फ़ौलाद में ढले, पर्वत से अड़े-खड़े

प्रबल दृढ़ शक्ति, प्रण है देश भक्ति का

प्रणय मातृभूभि, दंभ राष्ट्रध्वज है

नमन वीर सपूतों,

राष्ट्र को तुझपे गर्व है।

प्रहरी सीमा पर अडिग बने, विकट कठोर बन डटे रहे

हुंकार दुश्मनों का खौफ, टंकार बाजुओं का रौब

विद्युत सी गति लिए, दुश्मनों के नाश का

कर्म देश प्रेम का, भीष्म प्रतिज्ञा हमारा राष्ट्र धर्म है

धर्म मानव प्रेम, भारत के संतान है

नमन वीर सपूतों,

राष्ट्र को तुझपे गर्व है।

संकट विकट हो देश पर, अडिग हौसले लिए खड़े

धरती से गगन तक, बाज की नजर लिए

हथेलियों पे जान ले, रक्षक बने डटे रहे तत्पर

जान भी जाये तो, तिरंगों से लिपटे कफ़न रहे

तिरंगा की शान में, सर्वस्व जीवन अर्पण है

नमन वीर सपूतों,

राष्ट्र को तुझ पे गर्व है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational