STORYMIRROR

Abdul Kalim khan

Inspirational

4  

Abdul Kalim khan

Inspirational

मुझसे पूछते हो क्या है हिंदी?

मुझसे पूछते हो क्या है हिंदी?

1 min
346


अब पूछ ही लिया तो बताता हूँ, यह है हिंदी,

भारतेंदु का मान है हिंदी, कबीर की जान है हिंदी,

सूर और तुलसी की शान है हिंदी

मुझसे पूछते हो क्या है हिंदी ?

मीरा और रसखान की भक्ति की पहचान है हिंदी,

रहीम के नीतिपरक की आन है, 

हिंदी है तो हम हैं, इसीलिए तो हमारी पहचान है हिंदी।

और मुझसे पूछते हो क्या है हिंदी ?

बिहारी और जायसी का श्रृंगार है हिंदी,

घनानंद की विरह वेदना का सार है हिंदी,

और मुझसे पूछते हो क्या है हिंदी ?

प्रेमचंद के उपन्यास और कहानियों के लिए बेमिसाल है हिंदी,

हरिशंकर परसाई के व्यंग्य बाण है हिंदी ।

और मुझसे पूछते हो क्या है हिंदी ?

महादेवी का खुला संस्मरणात्मक जीवन का सार है हिंदी,

राहुल का घुमक्कड़ जीवन है हिंदी,

अनगिनत लेखकों का भावात्मक राग है हिंदी,

और मुझसे पूछते हो क्या है हिंदी ?

हिंदी जन-जन की आस है,

तभी तो हम सबके दिलों की प्यास है।

आओ हम भी हर एक के दिल में ज्योत जगाएं,

हिंदी जितनी महान है, उसे उसका सम्मान दिलाएं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational