मुझे गर्व है कि में एक औरत हूं
मुझे गर्व है कि में एक औरत हूं
हा मुझे गर्व है कि में एक औरत हूं ,
बेटी बनकर आंगन में खेलूं ,
बहन बनकर घर महकाऊं,
दोस्त बनकर सब के दिलों में बस जाऊं,
पत्नी बनकर घर सजाऊं,
मां बनकर खुशियों का आंगन महकाऊँ,
बनकर शक्ति का स्वरूप में,
तो कभी बनती काली मे,
फिर भी हम को नोचा जाता,
काट कूट कर फेंका जाता,
क्या हम भी इंसान नहीं है?
क्या हम भी देश की शान नहीं हे?
हर दिल का अरमान भी हम,
सारी दुनिया की पहचान भी हम।
