STORYMIRROR

Khushbu Singh

Inspirational

3  

Khushbu Singh

Inspirational

मतदाता जागरूकता गीत

मतदाता जागरूकता गीत

1 min
791

वोट देना ये हक हमारा है

देश हमको जहां से प्यारा है।

घर में क्यूं बैठे हो बाहर तो निकल आओ ना

जो न समझे उनको मिल के तो समझाओ ना

कुछ न करके, कहां गुजारा है।

देश हमको जहां से प्यारा है।

जाति और धर्म में खुद को क्यूं फसाते हो

आ के बातों में सबके सच को क्यूं भुलाते हो

शांति हो चारों ओर, घर यही तुम्हारा है।

देश हमको जहां से प्यारा है।

नागरिक होने का कर्तव्य भी निभाएंगे

आस्था पूरी हम लोकतंत्र में दिखाएंगे

स्वतंत्र निष्पक्ष , मतदान ध्येय हमारा है।

देश हमको जहां से प्यारा है।

वोट देना ये हक हमारा है

देश हमको जहां से प्यारा है।

                                         


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational