STORYMIRROR

P K Saini

Inspirational

4  

P K Saini

Inspirational

मंजिल तुझे मिल जाएगी

मंजिल तुझे मिल जाएगी

1 min
66

प्रियतमा का हाथ ले

बुरे वक्त में साथ दे 

अपनों का प्रताप ले


मांझी बन तूफां में फंसी, 

कस्ती भी निकल जाएगी

एक दिन, 

मंजिल तुझे मिल जाएगी।


मजबूत हो इरादों से 

विचलित ना हो फसादों से           

हिम्मत कर फौलाद बन


मजबूर का हाथ बन

नव भोर नया दिन लाएगी 

एक दिन, 

मंजिल तुझे मिल जाएगी।


बिछड़ों को तू साथ ले

संत्रस्त को इंसाफ दे

बूड़े हुओं को तार दे


धीर बन न विमुख हो

टूटी आस भी जग जाएगी

एक दिन, 

मंजिल तुझे मिल जाएगी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational