मन मीत
मन मीत
1 min
261
तन देता नहीं साथ,
मन भी रहता उदास।
नकारात्मकता अलग,
घूम रही आस-पास।
निरर्थक विचारों का
होता है नित्य प्रवास।
बेवजह बोझिल लगे
जीवन की साँस-प्रश्वास।
नहीं बीतता जीवन यूँ,
नेमत अनमोल है खास।
संकल्प-विकल्प हटाये,
निश्चय कर किया प्रयास
संघर्ष कठिन स्वयं किया,
तन-मन को लेकर साथ।
अवसाद निष्क्रिय किया,
मुस्कान से बन गई बात।