STORYMIRROR

urvi urvashi

Romance

4  

urvi urvashi

Romance

मेरे उनका गुस्सा

मेरे उनका गुस्सा

1 min
31

रूठे वो चिल्लाए वों 

गुस्से में कुछ भी कह जाए वो 

आए जो मेरे चहरे पर उदासी 

खुद फिर मुझको मनाए वो 

कुछ ऐसा है मेरे उनका गुसा

 सीधे से कोईं बात करे ना 

अपनी बातों में उलझाए वो 

हर दम करे मस्तियां मुझ से 

जो मै करू तो मुंह फुलाए वों 

कुछ ऐसा है मेरे उनका गुस्सा

 यूं तो समझदार इतने की 

मेरे दिल की हर बात समझ जाए वों 

पर जो न दे पाऊं मे वक्त उन्हें 

तो बच्चो सा गुस्सा दिखाए वो 

कुछ ऐसा है मेरे उनका गुस्सा 

जितना मैं मनाऊं उन्हें 

उतना ही रूठ जाए वो 

फिर हो जाऊ जो मैं उदास 

मुझें प्यार सें समझाए वों 

कुछ ऐसा है मेरे उनका गुस्सा

 कभी गुस्से में करेले बन जाए 

कभी शहद बन जाए वो 

कभी गुस्से में आँख दिखाए 

कभी गले से मुझे लगाए वो 

कुछ ऐसा है मेरे उनका गुस्सा

गुस्से में भी उनकी आंखों मे 

मेरे लिए सिर्फ प्यार है बस्ता 

बस कुछ इसीलिए मुझे प्यारा है 

मेरे उनका गुस्सा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance