STORYMIRROR

MANDEEP KAUR Mann

Inspirational

4  

MANDEEP KAUR Mann

Inspirational

मेरा प्यारा तिरंगा झंडा....

मेरा प्यारा तिरंगा झंडा....

1 min
230

मेरा प्यारा तिरंगा झंडा...

मेरे देश की शान है,

मेरा ईमान है , 

मेरा प्यारा तिरंगा झंडा, 

मेरी आन और शान है,

मेरा प्यारा तिरंगा झंडा.....

रंगों से सजा है ये,

लगे प्यारा प्यारा ये,

लहराऐ हवा में जब,

सुन्दर मतवाला है,

मेरा प्यारा तिरंगा झंडा....

जब केसरी रंग देखूं,

सिर अदब से झुकता है,

बलिदान का ये साक्षी,

बलिदान सिखाता है,

मेरा प्यारा तिरंगा झंडा....

सफ़ेद रंग देखूं,

मन शांत हो जाता है,

दिल में अमन-चैन लेकर,

ये अमन फैलाता है,

मेरा प्यारा तिरंगा झंडा....

हरा रंग हरियाली देता,

खुश रहना सिखाता है,

खेतों मे बीज जो बोए,

उन्हें सोना‌ बनाता है,

मेरा प्यारा तिरंगा झंडा...

मनदीप तिरंगा लेकर,

जब भी लहराती है,

 बढ़ जाता मान हर पल,

जब गीत ये गाती है,

मेरा प्यारा तिरंगा झंडा...


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational